We Report To You

कांग्रेस नेत्री रेणु सिंह ने किया किसान होली मिलन समारोह का आयोजन

0 1,157

- Advertisement -

पिरो भोजपुर में कांग्रेस नेत्री रेणु सिंह के द्वारा किसान होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विशेष तौर से तरारी विधानसभा के तीनों ब्लॉक पिरो, तरारी एवम सहार के सभी किसानो को आमंत्रित किया गया था। जिसमे खासतौर से कमलाकांत शर्मा, अलख राय, लाल नारायण उपाध्याय, नीलाम्बर जी,मुज्जबुरर रहमान जी, मेराज खान, भोलू , इस्तेखार, महावीर यादव,रंजन यादव,अभिषेक सिंह इत्यादि लोग थे।

इस मिलन समारोह के द्वारा समाज मे ये मेसेज पहुँचाने की कोशिश की गई कि हम आज भी जाति-पाती, और धर्म से ऊपर उठकर लोगों ने एक दूसरे के साथ हरसोउल्लास के साथ मनाया। कां

नेत्री रेणु सिंह ने भोजपुर के किसानों की भी बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह से भोजपुर वासियों के पास कृषि के अलावा और कोई रोजगार नही है अतः सरकार को उनके समस्यायों का समाधान कर उनकी आय को बढ़ाने की कोशिश की जानी चाहिए। नए उभरते युवा गायक गुंजन राजा ने अपने होली के मनमोहक गानों से सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत मे रेणु सिंह जी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.