We Report To You

विश्व व्यापार संगठन (WTO) क्या है?

0 3,785

- Advertisement -

विश्व व्यापार संगठनWorld Trade Organisation or WTO) वैश्विक व्यापार और वैश्वीकरण की शुरुआत करने वाले संगठन का नाम है। यह संगठन विश्व व्यापार के लिए दिशा-निर्देशों को जारी करता है। यह विश्व का सबसे प्रमुख मौद्रिक संगठन है। संगठन अपने सदस्य देशों को जरुरत के अनुसार ऋण उपलब्ध कराता है। डब्लयूटीओ का मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

स्थापना

‘विश्व व्यापार संगठन’ की स्थापना ‘1 जनवरी, 1995’ को की गई थी। यह संगठन नए व्यापार समझौतों में बदलाव और उन्हें लागू कराने के लिए उत्तरदायी है। भारत भी इसका एक सदस्य देश है। ‘विश्व व्यापार संगठन’ को ‘जनरल एग्रीमेंट ऑन टेरिफ एंड ट्रेड’ (गैट) के स्थान पर बनाया गया था। ‘गैट’ की स्थापना 1948 में तब हुई थी, जब 23 देशों ने कस्टम टेरिफ कम करने के लिए हस्ताक्षर किए थे। डब्ल्यूटीओ, गैट का वृहद स्वरूप है। जहाँ गैट मात्र मर्केडाइज सामानों को नियंत्रित करता था, वहीं डब्ल्यूटीओ के कार्य-क्षेत्र में सेवा व्यापार, जैसे- दूरसंचार और बैंकिंग तथा दूसरे मुद्दे, जैसे- इंटेलेक्चुअल संपत्ति अधिकार भी हैं।

विश्व व्यापार संगठन के कार्य
  • इस संस्था का मूल उद्देश्य व्यवसायिक गतिविधियों को अंजाम देने,माल और सेवाओं के आयात करने, आयातकों और निर्यातकों को अनेक सुविधाएं देने आदि के सन्दर्भ में अनेक सुविधायें उपलब्ध कराना है।
  • व्यापार और प्रशुल्क से सम्बंधित किसी भी भावी मसाले पर सदस्यों के बीच विचार-विमर्श हेतु एक मंच के रूप में कार्य करता हैं।
  • सदस्य देशों की व्यापारिक नीतियों को तकनीकी एवं ट्रेनिंग कार्यक्रमों की सहायता से सुचारू बनाना।
  • विकासशील देशों को तकनीकी एवं कुशल सहायता मुहैया कराना।
  • वैश्विक आर्थिक निति निर्माण में अधिक सामंजस्य भाव लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक से सहयोग करता है।

Read Alsoबेनामी प्रॉपर्टी किसे कहते हैं? बेनामी संपत्ति कानून को समझिये

विश्व व्यापार संगठन की सदस्यता और मुख्यालय

विश्व व्यापार संगठन  (डब्ल्यू टी ओ) विश्व की सबसे प्रमुख मौद्रिक संस्था है। डब्ल्यूटीओ विश्व व्यापार के लिये दिशा निर्देशों को जारी करती है और सदस्य देशों को जरुरत के मुताबिक ॠण उपलब्ध कराती है। यह नए व्यापार समझौतों में बदलाव और उन्हें लागू कराने के लिए उत्तरदायी है। भारत भी इसका एक सदस्य देश है। डब्ल्यूटीओ में 164 सदस्य हैं। चीन इसमें 2001 में शामिल हुआ था। डब्ल्यूटीओ की सबसे बड़ी संस्था मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (मिनिस्ट्रयल कॉन्फ्रेंस) है। यह प्रत्येक दो वर्ष में अन्य कार्यों के साथ संस्था के महासचिव और मुख्य प्रबंधकर्ता का चुनाव करती है। साथ ही वह सामान्य परिषद (जनरल काउंसिल) का काम भी देखती है। सामान्य परिषद विभिन्न देशों के राजनयिकों से मिल कर बनती है जो प्रतिदिन के कामों को देखता है। डब्लयूटीओ का मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंडमें है। डब्ल्यूटीओ के वर्तमान महानिदेशक Roberto Azevêdo हैं।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.