कृति सैनन को मिलेगा दादा साहब फाल्के एक्सिलेंस अवार्ड
बॉलीवुड में टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती फिल्म से डेब्यु करने वाली अभिनेत्री कृति सैनन को दादा साहब फाल्के उत्कृष्ट अवार्ड से नवाजा जायेगा। फिल्म बरेली की बर्फी में किए गए उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।
साल 2017 में आयी “बरेली की बर्फी” फिल्म में कृति के साथ आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव भी अन्य भूमिका में थे। फिल्म कृति के किरदार को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी। फिल्म का निर्देशन अश्वनी अय्यर तिवारी ने किया था।
Read Also: National film award: बेस्ट एक्ट्रेस- श्रीदेवी- मॉम, बेस्ट एक्टर- रिद्धि सेन
बता दें कि कुछ दिन पहले रणवीर सिंह को भी इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी की यादगार भूमिका निभाने के लिए रणवीर को दादा साहब फाल्के एक्सिलेंस अवॉर्ड 2018 के लिए श्रेष्ठ अभिनेता के लिए चुना गया है। दादा साहब फाल्के एक्सिलेंस पुरस्कार समिति ने इसकी घोषणा की है।
इन दोनों कलाकार के अलावा विनोद खन्ना को भी दादा साहेब फाल्के मरणोपरांत के लिए चुना गया है। बता दें कि पिछले साल विनोद खन्ना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
कृति ने कम समय में ही अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाया है और बॉलीवुड में कुछ प्रमुख हस्तियों के साथ काम किया है।
Feature image source: Koimoi