We Report To You

पटना में CM नीतीश ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का किया लोकार्पण

0 1,753

- Advertisement -

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया। श्री कुमार ने राजधानी पटना के राजेन्द्र नगर में पथ संख्या तीन के निकट स्थित पार्क में स्व0 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने पं. उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया, नितिन नवीन, विधान पार्षद रामचन्द्र भारती सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी कुमार रवि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भजन एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.