We Report To You

दीपिका पादुकोण को मिला एशिया की सबसे सेक्सी महिला का ख़िताब

0 622

- Advertisement -

Image source-DNA

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण दुनिया की सबसे सेक्सी एशियाई महिला चुनी गई हैं। पहली बार दीपिका के सर पर ये ताज सज़ा है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए दीपिका ने लिस्ट में नंबर 1 का दर्ज़ा हासिल किया है। यह सूची ब्रिटैन बेस्ड समाचार पत्र ‘ईस्टर्न आई’ ने प्रकाशित किया है।

दीपिका और प्रियंका दोनों ही अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में जुटीं है, वैसे में दीपिका ने ये ख़िताब हासिल कर प्रियंका को कम से कम एशिया में पीछे छोड़ दिया है।
दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में स्टार विन डीज़ल के साथ xxx Return of Xander Cage फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा पहले ही टीवी शो ‘Quantico’ में नज़र आ चुकीं हैं और अब हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में Dwayne Johnson के साथ अभिनय कर रहीं हैं।

इससे पहले दोनों अदाकाराओं के हॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर जारी हो चुकें हैं। xXx- The Return Of Xander Cage के ट्रेलर में दीपिका पादुकोण छाई दिखी थी। जबकि प्रियंका चोपड़ा ‘बेवॉच’ के पहले ट्रेलर से लगभग ग़ायब हैं।

Also read– अजय देवगन ने कर दी बादशाहो की रिलीज डेट Announced

आपको बता दें कि ईस्टर्न आई ने एशिया के 50 सबसे सेक्सी महिलाओं कि लिस्ट जारी की है। साल 2016 की सेक्सी महिला चुनने के लिए दुनिया भर के लाखों लोगों ने वोट किया। जिसमे प्रियंका चोपड़ा दुसरे स्थान पर रहीं हैं, टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस दृष्टि धामी को चौथा रैंक मिला है, आलिया भट्ट भी टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं।  कैटरीना कैफ (सातवें), सोनम कपूर (आठवें), माहिरा खान (नौंवे) और गौहर खान (10वें) स्थान पर रहीं।

 

Feature photo- koimoi

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.