गुजरात का जनादेश भाजपा के साथ, हिमाचल में भी खिला कमल
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए हो रही मतगणना में दोनों ही राज्यों में रुझानों में BJP ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। गुजरात विधान सभा में कुल 182 सीटें हैं जबकी हिमाचल विधान सभा में कुल 68 सिटें है।
गुजरात में सरकार बनाने के लिए 92 और हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत है। बहरहाल भाजपा दोनों ही राज्यों में सरकार बनती दिख रही है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्ट्री साईन दिखाकर भाजपा को मिले बहुमत पर खुशी जाहिर की है।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives in the Parliament, flashes victory sign. #ElectionResults pic.twitter.com/X508VBydeW
— ANI (@ANI) December 18, 2017
गुजरात पीएम मोदी का गृह राज्य है। इसलिए यहां बीजेपी की जीत काफी मायने रखती है, क्योंकि इस चुनाव से पीएम मोदी की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। चुनावी अभियान में भी पीएम मोदी ने इस चुनाव को गुजरात प्रतिष्ठा से जोड़ा था। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विकास के मुद्दे पर बातें करते नजर आए थे।
गुजरात चुनाव दो चरण
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण के लिए गुरुवार 14 दिसंबर को मतदान हुआ। वहीं 9 दिसंबर को पहले चरण की 89 सीटों पर वोट डाले गए थे।
पहले चरण के चुनाव में 66.75 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वहीं दूसरे चरण में कुल 93 सीटों पर मतदान हुआ। 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटें जीती थीं और नरेंद्र मोदी सीएम पद पर बने रहे थे।
कांग्रेस के खाते में केवल 61 सीटें आई थीं। मोदी के पीएम बनने के बाद राज्य में पहले आनंदीबेन पटेल और उनके बाद मौजूदा सीएम विजय रुपाणी मुख्यमंत्री बनाए गए।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में यह देखा गया है कि हर पांच साल पर सत्ता परिवर्तन होता है। एक बार कांग्रेस तो दूसरी बीजेपी सत्ता में आती है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2012 में कांग्रेस ने 42.81 फीसदी वोटों के साथ 36 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि बीजेपी ने 38.47 फीसदी मतों के साथ 26 सीटें जीती थी।