दक्षिण के ‘थलैवा’, सुपरस्टार रजनीकांत का एलान: बनायेंगे नयी राजनीतिक पार्टी, लड़ेंगे विधान सभा चुनाव
- Advertisement -
साल के आखिरी दिन तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने बड़ा एलान किया। रजनीकांत ने कहा कि मैं राजनीति में एंट्री कर रहा हूं। रजनीकांत ने कहा, अगले विधानसभा चुनाव में मैं एक नई पार्टी बनाऊंगा और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारकर चुनाव लड़ूंगा।
In next assembly elections I will form a party and will contest all constituencies in Tamil Nadu : #Rajinikanth pic.twitter.com/86ElT08qU3
— ANI (@ANI) December 31, 2017
उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र के नाम पर राजनेता हमारा पैसा लूट रहे हैं। हमें जड़ से बदलाव लाने की जरूरत है। अगर राजनीति में आने के तीन साल के अंदर मैंने अपने सारे वादे पूरे नहीं किए, तो इस्तीफा दे दूंगा साथ ही उन्होंने कहा कि सत्य, कार्य और उन्नति मेरी पार्टी के तीन मंत्र होंगे।
Truth ,work and growth will be the three mantras of our party: #Rajinikanth pic.twitter.com/y0SLMaE5EZ
— ANI (@ANI) December 31, 2017
रजनीकांत ने कहा, “मैं नाम, पैसे या शोहरत के लिए राजनीति में नहीं आ रहा। तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव का वक्त आ गया है। हम व्यवस्था को बदल देंगे।”
रजनीकांत के ऐलान के बाद बीजेपी राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- “रजनीकांत ने अभी सिर्फ पार्टी बनाने की घोषणा की है। राजनीति में एंट्री नहीं की। उनके पास कोई डिटेल प्लान नहीं है। वह अशिक्षित हैं। सिर्फ मीडिया में आने के लिए ऐसा बोल रहे हैं। तमिलनाडु के लोग समझदार हैं।”
He only announced he is entering politics, had no details or documents, he is illiterate. Its only media hype, people of Tamil Nadu are intelligent: Subramanian Swamy, BJP on #Rajinikanth pic.twitter.com/4dDZWLGxdd
— ANI (@ANI) December 31, 2017
थलैवा की राजनीति में आने की घोषणा के साथ ही उनके प्रशंसकों में खुशी लहर दौड़ गई है। मारे खुशी के वह नाचने लगे। उन्होंने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
Chennai: Fans celebrate after #Rajinikanth announces political entry pic.twitter.com/K1Vul6UFCZ
— ANI (@ANI) December 31, 2017
- Advertisement -