We Report To You

UPSC Result : बिहार की बेटियों का जलवा, मधुबनी की चित्रा को 20वीं, पटना की सलोनी को 27वीं रैंक

0 1,345

- Advertisement -

सिविल सर्विसेज 2018 का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें बिहार के कई अभ्यर्थियों ने सफलता पायी है। बिहार की बेटियों ने UPSC में अपना परचम लहराया है। इनमें मधुबनी की बेटी चित्रा मिश्रा ने 20वां रैंक हासिल किया है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना की सलोनी को 27वां रैंक मिला है।

बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा निवासी सुमित कुमार को 53वां रैंक, नालंदा जिले के सौरभ सुमन यादव को 55वां, दरभंगा के नित्यानंद झा को 128वां, बेगूसराय जिले के रामदीरी गांव निवासी गौरव गुंजन को 262वां रैंक प्राप्त हुआ है और वैशाली के रंजीत कुमार को 594वां रैंक मिला है।

राजस्थान के कनिष्क कटारिया ने टॉप किया है। आईआईटी बंबई से बीटेक की पढ़ाई करने वाले कनिष्क कटारिया ने सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। कटारिया अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, पांचवी रैंक हासिल करने वाली सृष्टि जयंत देशमुख महिलाओं में टॉपर रही हैं। सृष्टि जयंत ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोपाल से बीई की पढ़ाई कि हैं।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा की रहने वाली नम्रता जैन को 12वीं रैंक मिली है। वहीं राजस्थान के जयपुर के अक्षत जैन ने देशभर में दूसरी रैंक हासिल की है। उनके पिता डीसी जैन आईपीएस हैं।

ये हैं यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018 के टॉपर

1। कनिष्क कटारिया
2। अकशत जैन
3। जुनैद अहमद
4। श्रेयांश कुमत
5। श्रृष्टी जयंत देशमख
6। शुभंम गुप्ता
7। करनाती वरुण रेड्डी
8। वैशाली सिंह
9। गुंजन द्विवेदी
10। तनमय वशिष्ठ
11। पूज्य प्रियदर्शनी
12। नमरता जैन
13। वरनीत नेगी
14। अंकिता चौधरी
15। अतिराग चप्लौत
16। डी। तृप्ति अंकुश
17। राहुल शन्नप्पा सैनकानूर
18। रिशिता गुप्ता
19। हरप्रीत सिंह
20। चित्रा मिश्रा

आपको बता दें कि इस बार फाइनल रिजल्ट में 759 परीक्षार्थी परीक्षा पास करने में कामयाब हुए। इनमें जनरल कैटेगरी के 361, ओबीसी के 209, एससी के 128 और एसटी के 61 परीक्षार्थी शामिल हैं। इस बार शीर्ष 25 में 15 पुरुष परीक्षार्थी और 10 महिला परीक्षार्थी का नाम शामिल है।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.