बिहार में हर्ष फायरिग की घटनाएं लगातार हो रही हैं। रंग में भंग का सबब बनने वाले रसूख की खातिर जहां असलहों से लोग मदहोशी में फायरिग करने से नहीं चूकते, वहीं इस फायरिग की चपेट में आकर कहीं मौत हो रही है तो कहीं लोग घायल हो जाते हैं। ताज़ा मामला रोहतास जिले का है और मामला थोड़ा विचित्र भी है। अपनी ही शादी में वरमाला के समय दूल्हे राजा ने अपना रौब झड़ने के लिए खुद तो फायरिंग की ही साथ ही दुल्हन के हाथ में जबरन पिस्तौल थमा कर उससे भी फायर करवाया।
Watch video :
वरमाला के दौरान फायरिंग करते दूल्हे का वीडियो सामने आया है। आप देख सकते हैं कि किस प्रकार दुल्हे राजा अपनी दुल्हन को हाथ में पिस्तौल डालकर जबरन फायरिंग करवा रहे हैं। वही आसपास के लोग वीडियो बना रहे हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार दूल्हा राजेश कुमार भोजपुर के तरारी बिहटा के सदनपुर गांव का रहने वाला है। जो सेना में कर्नल पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि तरारी के सदनपुर से बीते रात राजपुर के दयालगंज में बारात आई थी और इसी शादी में करनाल में पदस्थापित आर्मी मैन राजेश अपने कमर से पिस्टल निकाल कर दे-दना-दन फायरिंग करने लगे। इस विचित्र वरमाला को देख कर सब हतप्रभ है।