We Report To You

जारी हुआ RJD का Manifesto, सरकार बनी तो ताड़ी से प्रतिबन्ध हटेगा, दलित-पिछड़ों को आबादी के अनुसार आरक्षण

तेजस्वी यादव ने पटना में पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया। इसमें उन्होंने दलित और पिछड़ों को आबादी के हिसाब से आरक्षण के साथ ताड़ी को लीगल करने का वादा किया।

0 1,423

- Advertisement -

लोकसभा 2019 के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है (Rashtriya Janata Dal releases their manifesto)। चुनाव 2019 के लिए जारी अपने इस घोषणापत्र में पिछड़ों, दलितों को आबादी के हिसाब से आरक्षण देने का वादा किया है। उन्होंने वादा किया है कि बिहार में शराब बंदी होने के बाद भी ताड़ी यानि लोकल शराब को खरीदना और बेचना गैरकानूनी नहीं माना जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि गरीबों के हित को ध्यान में रखकर ऐसा किया जाएगा। वहीं बिहार से पलायन रोकने के लिए भी राजद ने विशेष प्रावधान करने का वादा किया है।

साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि वो कांग्रेस के घोषणापत्र से पूरी तरह से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही वो उन्हीं वादों को भी निभाएंगे जो कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की न्याय योजना का समर्थन। बता दें ये वही न्याय योजना है जिसमें कांग्रेस ने घोषणा की है कि 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को 72,000 रुपये सालाना दिया जाएगा। दरअसल बिहार में आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है।

राजद के घोषणा पत्र (Manifesto) की प्रमुख बातें
  • दलितों को आबादी के हिसाब से आरक्षण दिया जाएगा। मंडल कमिशन के तहत आरक्षण का वादा।
  • प्रवासी बिहारियों के लिए हेल्थ सेंटर बनाएंगे।
  • बिहार से पलायन रोकने की योजना पर काम होगा।
  • ताड़ी खरीदना-बेचना गैरकानूनी नहीं होगा।
  • खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाएगा।
  • निजी क्षेत्र में नौकरियों में आरक्षण का भी वादा, प्रमोशन में आरक्षण के लिए कदम उठाए जाएंगे।
  • 200 पॉइंट रोस्टर को संवैधानिक दर्जा दिया जाएगा।
  • खाली पड़े सरकारी पदों को भरा जाएगा।
  • 2021 तक बिहार में जातिगत जनगणना कराएंगे।
  •  शिक्षा में जीडीपी का 6 फीसदी लगाएंगे।
  •  स्वास्थ्य में जीडीपी का 4 फीसदी लगाएंगे।

आपको बता दें की बिहार में राजद की अगुवाई में कांग्रेस रालोसपा , हम और मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी पार्टी ने मिलकर महागठबंधन बनाया है। सभी 40 लोकसभा सीटों पर महा गठबंधन ने अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.