- Advertisement -
कोरोना महामारी के कारण आम इंसान का जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस संकटकाल में राजनीतिक गैर राजनीतिक संगठन लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी मदद कर रहे है।
आज ऑल इंडिया काँग्रेस वर्कर्स की प्रदेश अध्यक्ष एवम किसान कांग्रेस की उपाध्यक्ष रेणु सिंह एवम उनके टीम के द्वारा बिहार भर में गरीबों को राहत पहुंचाने का कार्य लगातार हो रहा हैं।
पटना जीरो माइल पर ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिल उपाध्याय जी के द्वारा प्रवासी मजदूरों को खाने का पैकेट दिया गया।

रेणु सिंह जी ने यह भी बताया कि आज सरकार न तो खुद गरीबों की मदद कर रही है और ना ही करने दे रही है वरना जहाँ मजदूरों के पैर पैदल चलने के वजह से छाले से भर गए हैं वही यूपी के बॉर्डर पर प्रियंका गांधी जी द्वारा मदद के लिए लाया गया एक हजार बस खड़ी है जिसे मुख्यमंत्री योगी जी घुसने नही दे रहे। अब क्या एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट बनवानी पड़ेगी।
- Advertisement -