We Report To You

रेल हादसा : पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 20 के घायल होने की खबर

ट्रेन के बेपटरी होने के बाद इलाहाबाद-कानपुर रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। इतना ही नहीं, रेलवे ने करीब 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

0 1,575

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर कानपुर के रूमा क्षेेत्र में पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे बेपटरी हो गयी। इस रेल हादसे में 20 यात्री घायल हो गये हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रेन के बेपटरी होने के बाद इलाहाबाद-कानपुर रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। इतना ही नहीं, रेलवे ने करीब 11 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

भारतीय रेलवे ने हावड़ा में कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये हेल्पलाइन नंबर हैं- (033) 26402241, 26402242, 26402243, 26413660

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन से करीब 15 किलोमीटर पहले रात लगभग 12 :55 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब हावड़ा से नई दिल्ली जा रही 12303 पूर्वा एक्सप्रेस तेज धमाके के साथ दो हिस्सों में बंट गयी और एक एक कर ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गयी। इनमें से कुछ बोगियां पलट गयी। इस हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हो गये जिनमें चार की हालत गंभीर बतायी गयी है।


हादसे के बाद यात्रियों की चीखपुकार सुनकर ग्रामीणो ने ट्रेन में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू हो गया। घायलो को कांशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेल प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य पूरी तेजी से जारी है। क्षतिग्रस्त बोगियों को ट्रैक से हटाया जा रहा है। दोपहर बाद तक दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर यातायात बहाल किये जाने की संभावना है। इस बीच इलाहाबाद से कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया गया है।

रेलवे द्वारा जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर

पटना हेल्पलाइन नंबर: BSNL- 06122202290, 06122202291, 06122202292

दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन हेल्पलाइन नंबर: 027-73678 and BSNL no 05412 -253232.

अन्य हेल्पलाइन नंबर: मिर्जापुर- 0544 2220095, इलाहाबाद (प्रयागराज)- RLY 0532 1072, फतेहपुर- 05180 1072, 05280 222025, RLY 222436, कानपुर- 0512 1072, 05122323015, 2323016, 2323018, टूंडला- 0561 2220337, 220338 इटावा- 0568 8266382, 0568 8266383, अलीगढ़- 05712403458

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.