We Report To You

10 बेहद बोल्ड फिल्में जिनमें भारतीय कलाकारों ने अभिनय किया है

0 810

- Advertisement -

1.सिद्धार्थ- 1972 में बनी फिल्म सिद्धार्थ एक अमेरिकन फिल्म थी। जिसे कौनराड रूक्स ने निर्देशित किया था। शशि कपूर और सिमी ग्रेवाल के अभिनय से सजी यह फिल्म बोल्ड दृश्यों के कारण काफी चर्चा में रही थी।

image source- IBN

2. कामसूत्र – कामसूत्र: ए टेल ऑफ़ लव का निर्देशन मीरा नायर ने किया था। सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फिल्म अपने बोल्ड दृश्यों के कारण आज भी मशहूर है।

source- Arechintu

3. उत्सव- रेखा और शेखर सुमन द्वारा अभिनीत 1984 में आई इस फिल्म के निर्माता शशि कपूर थे। गिरीश कर्नाड ने निर्देशन किया था। फिल्म के कामुक दृश्यों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Source – Rediff

4. मातृभूमि – मातृभूमि एक महिला प्रधान फिल्म थी। इस फिल्म में लैंगिक असमानता और महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों को उठाया गया था।  मनीष झा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। टयुलिप जोशी, पियूष मिश्रा सरीखें कलाकारों ने इस फिल्म में अभिनय किया था। फिल्म में बोल्ड दृश्यों की भरमार थी।

Source – Zulm

5. मर्डर- मर्डर हॉलीवुड की चर्चित फिल्म अनफेथफुल का हिंदी रीमेक थी। अनुराग बासु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इमरान हाशमी और मल्लिका शेहरावत ने अभिनय किया था। मल्लिका पर फिल्माए गए उत्तेजक दृश्यों ने इस फिल्म को बोल्ड फिल्मों के श्रेणी में लेकर खड़ा किया है।

Source – Indian express

6. एक छोटी सी लव स्टोरी – फिल्म में कई बेहद कामुक दृश्य फिल्माए गए थे। यह फिल्म भी विदेशी फिल्म का रीमेक थी। मनीषा कोइराला इस फिल्म की मुख्य कलाकार थी। शशिलाल नायर ने फिल्म को निर्देशित किया था।

7. बी. ए. पास – द रेलवे आंटी उपन्यास पर आधारित फिल्म बी ए पास में अभिनेत्री शिल्पा शुक्ल बेहद बोल्ड अंदाज़ में नज़र आयी थी। फिल्म में मेल प्रोस्टिट्यूशन को दिखाया गया था। फिल्म को काफी सराहना भी मिली थी।

8. सीन्स – सीन्स में फिल्माए गए एक टॉपलेस सीन ने काफी विवाद खड़ा किया था। फिल्म एक सच्ची घटना से प्रभावित थी। शाइनी आहूजा और सीमा रहमानी ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभायी थी। विनोद पांडेय ने फिल्म का निर्देशन किया था।

9. द क्लाउड डोर– The Cloud Door -1994 में आयी एक शार्ट फिल्म थी। आशिकी से चर्चा में आयी अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने इस फिल्म में न्यूड सीन दिया था। अनु के साथ इरफ़ान खान भी फिल्म में मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के डायरेक्टर मणि कॉल थे।

10. एक पहेली लीला– सेक्स सायरन के तौर पर मशहूर अभिनेत्री सनी लियोनी ने इस फिल्म में अभिनय से ज्यादा अपने अंग प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षित किया था। सनी के अदाओं का ही कमाल था कि लोग सिनेमाघर की और खीचें चले आये थे। फिल्म को बॉबी खान ने निर्देशित किया था। सनी के साथ सह कलाकार जय  भानुशाली, रजनीश  दुग्गल , मोहित अहलावत जैसे अभिनेता थे।

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.