दिल्ली के LG नजीब जंग ने दिया इस्तीफा, शिक्षा जगत में करेंगे वापसी
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) नजीब जंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविन्द केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से नज़ीब जंग हमेशा उनके निशाने पर रहे। जंग 9 जुलाई 2013 से दिल्ली के उपराज्यपाल थे। नजीब जंग ने अपना इस्तीफा केंद्र सरकार को भेजा है। उप राज्यपाल बनने से पहले वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति भी रह चुके हैं।
FLASH: Delhi Lt Governor Najeeb Jung submits his resignation to the Government of India.
— ANI (@ANI_news) December 22, 2016
Najeeb Jung would be returning to his first love, which is, academics: Lt.Governor office #Delhi
— ANI (@ANI_news) December 22, 2016
नज़ीब जंग ने अपने इस्तीफे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता के सहयोग और प्रेम के लिए उसका आभार व्यक्त किया है।
नज़ीब जंग के अचानक इस्तीफा दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किये हैं।
We would like to know from the Centre what is the reason behind this unceremonious exit: Ajay Maken, Cong on Delhi LG pic.twitter.com/ydX2mOoYzz
— ANI (@ANI_news) December 22, 2016
गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार के कई फैसले को पलटने को लेकर दिल्ली सरकार से जंग का काफी टकराव रहा। मुख्यमंत्री केजरीवाल उनके खिलाफ हाईकोर्ट भी गए लेकिन हाईकोर्ट ने राज्यपाल को ही दिल्ली का बॉस बताया था। अभी मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।
आईएएस अफसर रह चुकें हैं जंग
बता दें कि नजीब जंग 1973 बैच के आईएएस अफसर थे और 1994-99 तक पेट्रोलियम मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी रहे थे। नजीब जंग ने एचआरडी मंत्रालय में भी अहम योगदान दिया है। 2009 में जमिया मिलिया युनिवर्सिटी के उपकुलपति बने और 2013 में दिल्ली के उपराज्यपाल बनाए गए।
नजीब जंग के अचानक इस्तीफे के बाद अब उनके पद पर अगले नाम को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।
जंग के इस्तीफे के बाद आप नेताओं ने कटाक्ष करते हुए प्रतिक्रियाएं दी है।
दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने उपराज्यपाल के इस्तीफे पर कहा कि दिल्ली के अब अच्छे दिन आने वाले हैं। जंग दिल्ली को ज्यादा परेशान नहीं कर पाए।
जंग साहब को भविष्य की शुभकामनाएं। कठपुतली की डोर जिसके हाथ में उन्हें भी सद्बुद्धि दे ईश्वर।
जंग साहब के बाद भी जंग जारी रहेंगी क्या?— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) December 22, 2016
आप नेता कुमार विश्वास ने नजीब जंग के इस्तीफे पर कहा कि नजीब जंग को हमारी शुभकामनाएं।
साहित्य,उर्दू और अदब-पसंद श्री नजीब जंग को भविष्य की अध्ययन-अध्यापन योजनाओं के लिए शुभकामनाएँ?
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 22, 2016